ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 31 March 2022

बड़ी खबर : पंजाब में बेटे ने ही कर डाली मां की हत्या, वजह जानकर हो जाओगे हैरान

Big news: Son killed his mother in Punjab, you will be surprised to know the reason
Big news: Son killed his mother in Punjab, you will be surprised to know the reason
[metaslider id=711] बंगा (नवांशहर) : जानकारी मिली है कि बंगा के गांव भोरा में 65 वर्षीय हरबंस कौर की उसके ही बेटे तरसेम सिंह ने बेसबाल बैट मारकर बेहरमी से हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि तरसेम पर 35 लाख रुपये का कर्ज था। प्राप्त जानकारी अनुसार घर की 4 एकड़ जमीन के अलावा वह ठेके पर जमीन लेकर बहाई करता था। वहीँ जमीन का ठेका उतारने तथा अन्य कामों के लिए उठाया गया कर्ज दिया नहीं जा रहा था, इसीलिए उसका अपनी मां के साथ अक्सर झगड़ा रहता था। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार- शनिवार को उसका इस बात को लेकर मां के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार हरबंस कौर की शादीशुदा बेटी दीपा स्वीडन में रह रही है। इसके अलावा अविवाहित भाई तरसेम मां के साथ रहता था। वहीँ मां का कत्ल करने के बाद तरसेम खेतों में सिंचाई के लिए चला गया। लेकिन पुलिस को पहले से ही तरसेम पर शक था। वहीँ पुलिस ने उसे खेतों से ही बुलाया था। मिली जानकारी अनुसार हत्या करने की बात तरसेम सिंह ने मान ली है। पुलिस ने तरसेम सिंह का 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया है। [metaslider id=1461]