Thursday, 28 October 2021
bollywood
बड़ी खबर : क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली जमानत
[metaslider id="9199"]
मुंबई : बड़ी खबर मिल रही है कि मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में फंसे बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई है। वहीँ ये जानकारी भी मिली है कि इस मामले में आर्यन समेत अन्य आरोपितों को भी कोर्ट से जमानत मिल गई है। बात दे कि जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी और सतीश मानेशिंदे बाम्बे हाईकोर्ट में मौजूद रहे। वहीँ जानकारी मिली है कि आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी कल (शुक्रवार) या परसों (शनिवार) तक आर्यन खान जेल से बाहर आ जाएंगे। आपको बता दें कि इस मामले के चलते आर्यन खान 7 अक्टूबर से आर्थर रोड जेल में बंद हैं। और वहीँ आर्यन खान और अन्य को क्रूज से ड्रग्स पकड़े जाने के मामले में 2 अक्टूबर को NCB ने हिरासत में लिया था। और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था ।
[metaslider id="1461"]