ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 03 April 2023

बड़ी खबर : मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत सेशन कोर्ट से मिली जमानत

Big news: Rahul Gandhi gets bail from Surat sessions court in defamation case
Big news: Rahul Gandhi gets bail from Surat sessions court in defamation case
सूरत : बड़ी खबर है कि मानहानि केस में सूरत के सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को सोमवार को 15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है। यह तब तक रहेगी, जब तक कि राहुल की अर्जी पर फैसला नहीं हो जाता। वहीँ अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। निचली अदालत से दी गई सजा पर रोक की अर्जी पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इस अर्जी पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया है। जिस पर 10 अप्रैल तक उन्हें हलफनामा दायर करना होगा। राहुल ने सोमवार को सूरत सेशन कोर्ट में दो अर्जियां लगाईं। इनमें से एक में जमानत मांगी गई थी, जबकि दूसरी अर्जी सजा को खत्म करने के लिए थी। अपील करने के लिए राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी भी सूरत पहुंचीं। राहुल के अलावा प्रियंका गांधी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के CM भी सूरत आए। राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने राहुल के आने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बता दे 23 मार्च को मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। सजा का ऐलान होने के कुछ देर बाद ही उन्हें 30 दिन की जमानत दे दी गई थी। सजा सुनाए जाने के अगले ही दिन लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। [metaslider id=25498]