ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 27 May 2023

बड़ी खबर : जालंधर में पुलिस ने काला कच्छा गैंग के पोस्टर लगाए, लोगों में डर का माहौल

Big news: Police put up posters of Kala Kachha gang in Jalandhar, an atmosphere of fear among people
Big news: Police put up posters of Kala Kachha gang in Jalandhar, an atmosphere of fear among people
जालंधर : बड़ी खबर है कि पंजाब के जालंधर में कुछ दिनों से काला कच्छा गिरोह सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है एक दो जगह पर गिरोह के सदस्यों ने रात के अंधेरे में वारदातें भी की हैं। आपको बता दे एक घर में काला कच्छा गिरोह के सदस्य घुसे थे, लेकिन मकान मालिक के उठ जाने और लाइट जला देने पर भाग गए। यह गिरोह शहर में CCTV कैमरों में भी कैद हुआ था। वहीँ अब पुलिस ने शहर में काला कच्छा गिरोह की एक्टिविटी नजर आने के बाद इनके पोस्टर जारी कर दिए हैं और शहर की दीवारों पर इन्हे चिपकाये जा रहे हैं। आपको बता दे काला कच्छा गिरोह की एक्टिविटी नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में देखी गई है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने इस संबंध में कुछ संदिग्ध लोगों को डिटेन भी किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। [metaslider id=25498]