ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 24 October 2023

बड़ी खबर : हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह के हत्यारों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, 4 गिरफ्तार

Big news: Police encounter the killers of Head Constable Darshan Singh, 4 arrested
Big news: Police encounter the killers of Head Constable Darshan Singh, 4 arrested
पंजाब : खबर है कि हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या मामले में बरनाला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी सहित 4 हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी जानकारी बरनाला पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है। उन्होंने बताया कि पूरी टीम को वाटेंड क्रिमिनलों की तलाश करने के लिए लगा दिया गया था। दशहरे के चलते शहर में पेट्रोलिंग व नाकाबंदी की गई थी। पुलिस टीम नाका लगाकर पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक गाड़ी को हाथ दिया लेकिन वह नहीं रुकी। मार देने की नीयत से गाड़ी ऊपर चढ़ाने की कोशिश की गई। इसी बीच उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। फिर पुलिस ने एनकाउंटर किया। एनकाउंटर के बाद आरोपियों को काबू कर लिया गया। एनकाउंटर के समय एक गोली परमजीत उर्फ पम्मा जो हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह का मुख्य आरोपी था, के पैर में लगी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह का मुख्य आरोपी के गोली लगने के कारण अस्पताल में उपचाराधीन है। बाकी गुरमीत सिंह चीमा, वजीर सिंह, राजा रायसर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने अवैध हथियारों को भी रजिस्टर कर लिया है। जांच होगी यह अवैध हथियार और जिंदा कारतूस कहां से आए। पुलिस ने बताया कि शहीद दर्शन सिंह के परिवार को सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। एच.डी.एफ.सी. की ओर से भी 1 करोड़ की बीमा राशि दी जाएगी। शहीद के परिवार को जो भी मदद चाहिए पुलिस की ओर से की जाएगी। बता दे कि 22 अक्तूबर को रेस्टोरेंट से हेल्पलाइन 112 नंबर पर कॉल आती है तो हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह रेस्टोरेंट में जाता है जहां बिल को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान कबड्डी खिलाड़ियों की पुलिस वालों से बहस हो गई और झगडे में दर्शन सिंह की मौत हो गयी। [metaslider id=25498]