Wednesday, 15 March 2023
National
बड़ी खबर : H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस का प्रकोप -इस राज्य में 8वीं कक्षा तक स्कूल हुए बंद
पुडुचेरी : बड़ी खबर है कि H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस के प्रकोप के चलते केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सरकार ने बुधवार को बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 मार्च से 26 मार्च तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है। विशेष रूप से बच्चों में इन्फ्लुएंजा के बढ़ते प्रभाव के कारण केंद्र शासित प्रदेश के पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम के सभी चार क्षेत्रों के स्कूलों के लिए यह आदेश लागू होगा।
शून्य काल के दौरान विधानसभा में गृह और शिक्षा मंत्री ए. नम्माशिवयम ने कहा कि बच्चों में इन्फ्लूएंजा के प्रसार को देखते हुए सरकार ने प्राथमिक कक्षा से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।जिक्रयोग है कि केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने 11 मार्च को कहा था कि पुडुचेरी में चार मार्च तक वायरल एच3एन2 की तरह या उससे संबंधित 79 मामले सामने आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुडुचेरी में H3N2 इन्फ्लूएंजा के 79 मामले दर्ज किए हैं. हालांकि राज्य में इससे अभी कोई मौत नहीं हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने मामलों की बढ़ती संख्या पर नजर रखने के लिए अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया है.
डॉक्टर्स के मुताबिक इन्फ्लुएंजा के अधिकतर मरीजों में एक जैसे लक्षण हैं. जैसे खांसी, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, नाक से पानी आना.
[metaslider id=25498]