Sunday, 24 October 2021
Punjab
बड़ी खबर : पंजाब में अब आपको शाम 5 बजे के बाद पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा , पढ़े सारी जानकारी
[metaslider id="711"]
जालंधर : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब में आने वाले 15 दिन लोगों के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। आपको बता दे कि अब पंजाब में लोगों को शाम 5 बजे के बाद पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार पेट्रोल पंप सिर्फ सुबह 7 से शाम 5 बजे तक ही खुले रहेंगे। जानकारी मिली है कि पंजाब पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
[metaslider id="1461"]
मिली जानकारी अनुसार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही हैं। जिससे उनकी इनपुट लागत बढ़ रही है। और वहीँ इसके मुकाबले उनके कमीशन में कोई इजाफा नहीं हुआ। उन्होने कहा इस बारे में सरकार से कई बार मीटिंग हो चुकी हैं। लेकिन इसके बावजूद कोई फैसला नहीं लिया गया।
वहीँ एसोसिएशन के अनुसार फिलहाल 7 से 21 नवंबर तक यह प्रक्रिया रहेगी। लेकिन अगर अगले 15 दिनों में भी सरकार ने उनकी बात न सुनी तो फिर 22 नवंबर को पूरे दिन के लिए पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे। और फिर वो आगे के संघर्ष की रणनीति तय करेंगे।
[metaslider id="9199"]