Thursday, 28 December 2023
Jalandhar
BIG NEWS : जालंधर में फिर गोली चलने की खबर आई सामने
जालंधर : जालंधर में वीरवार को फिर गोली चलने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के संगल सोहल गांव के पास फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान बस्ती शेख निवासी गुरदित्त सिंह के तौर पर हुई है। गुरजीत सिंह दुबई से वापस लौटा है और वह गांव संगल सोहल में किसी काम से गया था। जानकारी के अनुसार बस्ती बावा खेल तथा मकसूदां पुलिस मौके पर पहुंच गई है।