ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 19 May 2022

बड़ी खबर : नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की जेल, सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने केस में सुनाई सजा

Big news: Navjot Singh Sidhu sentenced to one year in jail, Supreme Court sentenced in 34 years old case
Big news: Navjot Singh Sidhu sentenced to one year in jail, Supreme Court sentenced in 34 years old case
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका लगा है। बता दे कि सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने रोड रेज मामले में सिद्धू को एक साल सश्रम कैद की सजा सुनाई है। वहीँ इससे पहले सुप्रीम ने उनको एक हजार रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। वहीँ सजा पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि वह कानून की महिमा के लिए खुद को प्रस्‍तुत करेंगे। वहीँ इस ट्वीट से माना जा रहा है सिद्धू अदालत या पुलिस के समक्ष सरेंडर करेंगे। आपको बता दे कि नवजोत सिद्धू पर 34 साल पहले पटियाला में सड़क पर हुए विवाद में गुरनाम सिंह के साथ मारपीट करने का आरोप है। वहीँ गुरनाम सिंह की अस्‍पताल में मौत हो गई थी। बता दे कि यह मामला 27 दिसंबर, 1988 का है। बता दे कि नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला में कार से जाते हुए गुरनाम सिंह नाम के एक बुजुर्ग से भिड़ गए थे। आरोप है कि गुस्से में नवजोत सिद्धू ने उन्हें मुक्का मार दिया, जिसके बाद गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद पटियाला पुलिस ने सिद्धू और उनके दोस्त रूपिंदर सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन निचली अदालत ने नवजोत सिंह सिद्धू को सुबूतों के अभाव में 1999 में बरी कर दिया था, जबकि पीडि़त पक्ष पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया। इसके बाद साल 2006 में हाई कोर्ट ने नवजोत सिद्धू को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। इस फैसले को सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। वहां से उनको राहत मिली और सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में उनको एक हजार रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। वहीँ इसके बाद गुरनाम सिंह के स्‍वजनों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की। जिसके बाद आज वहीं सुप्रीम कोर्ट ने उनको एक साल जेल की सजा सुनाई है। [metaslider id=1461]