ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 11 May 2022

बड़ी खबर : पंजाब के लुधियाना में फैक्ट्री के बाहर 16 लाख रूपए लूट कर ले गए बदमाश

Big news: miscreants robbed 16 lakh rupees outside the factory in Ludhiana, Punjab
Big news: miscreants robbed 16 lakh rupees outside the factory in Ludhiana, Punjab
[metaslider id=9199] लुधियाना : पंजाब से बड़ी वारदात की खबर है , आपको बता दे कि लुधियाना में फोकल प्वाइंट फेज सात में लेबर को वेतन बांटने के लिए लाए गए 16 लाख रुपये छह लुटेरों ने फैक्ट्री के बाहर ही लूट लिए। मिली जानकारी अनुसार हथियारों से लैस छह लुटेरों में से तीन फैक्ट्री के अंदर घुसे और तीन बाहर ही खड़े रहे। बताया जा रहा कि अंदर घुसे लुटेरों ने हथियार दिखाकर सभी रुपये समेटे और अपने साथियोें के साथ फरार हो गए। वहीँ घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही। आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री का ही कोई जानकार लुटेरों के साथ मिला था, जिसके कारण उन्हें पता चल गया कि उक्त समय वेतन बांटा जाना है। जिक्रयोग है कि शहर में चाेरी और लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। [metaslider id=711]