ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 16 March 2023

बड़ी खबर : पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ में जल्द ही दौड़ेगी Metro !

Big news: Metro will run soon in Punjab-Haryana-Chandigarh!
Big news: Metro will run soon in Punjab-Haryana-Chandigarh!
चंडीगढ़ : पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ में मेट्रो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, ट्राईसिटी में मैट्रो प्रोजेक्ट को लेकर मंथन हो गया है। बता दे कि चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में बढ़ रहे ट्रैफिक को खत्म करने को लेकर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सी.एम. मान की जगह मंत्री अनमोल गगन मान व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिस्सा लिया। इस दौरान मैट्रो पोजेक्ट पर सहमति बनी, हरियाणा ने कुछ सुझाव दिए हैं जबकि पंजाब ने अभी कुछ समय मांगा है। प्राप्त जानकारी अनुसार फिलहाल केंद्र को प्रोजेक्ट भेजा गया है, मंजूरी मिलने पर जल्द ही मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा। [metaslider id=25498]