Friday, 23 May 2025
Jalandhar
BIG NEWS : मान सरकार का अपने ही MLA पर बड़ा एक्शन, विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार
जालंधर : बड़ी खबर है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया है. जानकारी मिल रही है कि आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसमें उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. इस आरोपों के बाद अब उनके खिलाफ विजलेंस ने छापेमारी की है.
[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के अधिकारी मामले की जांच के लिए सुबह रमन अरोड़ा के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घर की तलाशी ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें किस पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है.
सूत्रों के अनुसार कुछ शिकायतें सरकार तक पहुंची थीं, जिसमें रमन अरोड़ा पर नगर निगम अधिकारियों से जालंधर के लोगों को झूठे नोटिस भेजने का आरोप लगाया गया था. इन नोटिसों के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. आरोप है कि रमन अरोड़ा लोगों से पैसे लेकर उन नोटिसों को वापस करवाते थे वहीं, कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनको मिली सुरक्षा वापस ले ली थी.
बता दे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि चाहे व्यक्ति किसी भी पद पर हो, भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।