Friday, 07 March 2025
Punjab
बड़ी खबर : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को पद से हटाया गया
पंजाब : बड़ी खबर है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। उनसे सेवाएं वापस ले ली गई हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कुलवंत सिंह पुडैन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ज्ञानी रघबीर सिंह को जत्थेदार की सेवाओं से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सुल्तान सिंह की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।जिक्रयोग है कि इससे पहले तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को भी सेवा से हटा दिया गया था। कुलदीप सिंह गर्गज केशगढ़ साहिब के जत्थेदार होंगे और अकाल तख्त साहिब का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।