Thursday, 21 September 2023
National
बड़ी खबर : भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा पर लगाई रोक
नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर सामने आ रही है कि खालिस्तान मामले में चल रहे तनाव के बीच भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया है। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कनाडा में वीजा केंद्रों को संचालन करने वाले BLS इंटरनेशनल ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। इस नोटिस में लिखा गया है, 'भारतीय मिशन की तरफ से महत्वपूर्ण सूचना: ऑपरेशनल कारणों से भारत की वीजा सेवाएं 21 सितंबर से अगली सूचना तक रहेगी।' सरकार के इस फैसले का असर कनाडा में रहने वाले लगभग 20 लाख भारतीय मूल के लोगों पर भी पड़ेगा जो भारत नहीं आ सकेंगे। 2022 के आंकड़ों के अनुसार कनाडा में कुल छात्र 319000 हैं जो इस फैसले से प्रभावित होंगे। इस बैन में बिजनेस मैन और पर्यटक सभी शामिल हैं।
[metaslider id=25498]