ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 24 January 2024

बड़ी खबर : जालंधर में महिला को नग्न कर बालों से पकड़ बेरहमी से पीटा, प्राईवेट पार्ट पर लात-घूंसे मारे

Big news: In Jalandhar, a woman was stripped naked, held by her hair, beaten brutally, kicked and punched on her private parts.
Big news: In Jalandhar, a woman was stripped naked, held by her hair, beaten brutally, kicked and punched on her private parts.
जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 3 युवकों द्वारा महिला को नग्न कर पीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में युवक महिला को बालों से पकड़ बेरहमी से पीट रहे है और उसके प्राईवेट पार्ट पर लात-घूंसे मारे जा रहे है। महिला आरोपियों से गुहार लगाते हुए उसे छोड़ने की बात कह रही है। उसने माना की वह लुधियाना की रहने वाली और यहां जग्गा से मिलने आई थी। जांच में पता चला है कि वायरल हो रहा वीडियो करतारपुर के पास खेत का है। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि वीडियो कब का है। उधर, जालंधर के किन्नरों ने पुलिस में शिकायत दी है कि हमें भी इन आरोपियों द्वारा पीटा गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच जारी है।