ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 22 November 2021

BIG NEWS : पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट के पास ग्रेनेड विस्फोट , सर्च आपरेशन जारी

BIG NEWS: Grenade explosion near the gate of Army Camp in Pathankot, Punjab, search operation continues
BIG NEWS: Grenade explosion near the gate of Army Camp in Pathankot, Punjab, search operation continues
[metaslider id=711] पठानकोट : पंजाब के पठानकोट से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि के पठानकोट के आर्मी कैंप के पास सुबह एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ। मिली जानकारी अनुसार यह विस्‍फोट आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास हुआ। विस्फोट से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्‍जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। बता दे पुलिस पूरे एरिया मेंं सर्च आपरेशन चला रही है और आसपास के क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीँ पुलिस वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर रही है। वहीँ पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ग्रेनेड बाइक सवार द्वारा फेंका गया, लेकिन पुलिस द्वारा अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दे कि इस घटना के बाद पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है, राज्‍य के बार्डर एरिया में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और पूरे राज्‍य में चौकसी बरती जा रही है। [metaslider id=9199]