Saturday, 12 June 2021
Punjab
पंजाब से बड़ी खबर , अकाली दल और बसपा का हुआ गठजोड़ , जानें किन 20 सीटों पर बसपा लड़ेगी चुनाव
[metaslider id="711"]
चंडीग़ढ़ : पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नए सियासी समीकरण और गठजोड़ बनने शुरू हो गए हैं। अब उत्â€तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती और पंजाब के पूर्व मुख्â€यमंत्री प्रकाश सिंह बादलव पूर्व उपमुख्â€यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पार्टियां करीब आ गई हैं। शिअद और बसपा में आज गठबंधन हो गया। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और बसपा नेता सतीश मिश्रा ने यहां यह एलान किया। दोनों दल मिल कर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। तीन कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से 25 साल बाद साथ आए हैं।
पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर सिंह बादल और सतीश मिश्रा ने गठबंधन के बारे में घोषणा की। सुखबीर ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कुल 117 सीटों में ये 20 पर बसपा चुनाव लड़ेगी और शिअद 97 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। इस अवसर पर बसपा नेता और सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि यह पंजाब की सियासत में यह ऐतिहासिक दिन है, जब बसपा और शिअद का गठबंधन हुआ है। अब पंजाब की यह सबसे बड़ी सियासी ताकत हो गई है। 1986 में दोनों पâ€ार्टियों ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था तो राज्â€य की 13 सीटों में से 11 पर जीत दर्ज की थी।
[metaslider id="1461"]
राज्य की 117 सीटों में से जिन बीस सीटों पर बहुजन समाज पार्टी लड़ेगी, सुखबीर बादल ने आज उसका भी ऐलान कर दिया है। इनमें करतारपुर, जालंधर पश्चिमी, जालंधर उत्तरी, फगवाड़ा, होशियारपुर, टांडा, दसूहा, श्री चमकौर साहिब, बस्सी पठाणा, महिल कलां, नवांशहर, लुधियाना नार्थ, पठानकोट, सुजानपुर, भोआ, श्री आनंदपुर साहिब, मोहाली, अमृतसर नार्थ, अमृतसर सेंट्रल और पायल विधानसभा हलके शामिल हैं।
सुखबीर बादलने कहा कि 25 साल पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने बाबू कांसीराम के साथ मिलकर जो गठबंधन बनाया था और उसने राज्य की 13 में से 11 संसदीय सीटें जीत लीं थीं, उसको अब वह आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिअद का इतिहास रहा है कि वह जिसकी बांह पकड़ता हैं उसे कभी नहीं छोड़ता। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल पांच बार मुख्यमंत्री बने। उनकी सोच के कारण ही लोग उन पर विश्वास करते हैं। पंजाब में अमन शांति , सांझ बरकार रहे यह उनकी सोच है।
[metaslider id="5345"]
source link