Wednesday, 31 August 2022
Jalandhar
बड़ी खबर : पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह की गाड़ी हिमाचल में खाई में गिरी , राणा गुरजीत बाल-बाल बचे
[metaslider id=9199]
[metaslider id=24944]
जालंधर : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे राणा गुरजीत सिंह की गाडी का उस समय बड़ा हादसा हो गया जब वह अपनी गाड़ी में सवार होकर हिमाचल प्रदेश की तरफ जा रहे थे, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान गाड़ी सड़क से नीचे खाई में जा लुढ़की और पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में राणा गुरजीत सिंह और उनके सुरक्षा कर्मी थे, एक घुमावदार रास्ते के अचानक आने की वजह से ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। वहीँ उनकी किस्मत अच्छी थी की गाड़ी पहाड़ी से ज्यादा नीचे नहीं गिरी और राणा गुरजीत सिंह व उनके सुरक्षा कर्मी बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है और गाड़ी को जेसीबी की मदद से निकला गया। फ़िलहाल राणा गुरजीत सिंह व उनके सुरक्षा कर्मी , ड्राइवर सभी सुरक्षित है।
[metaslider id=25498]