ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 15 December 2023

बड़ी खबर : जालंधर में बस स्टैंड के पास डेल्टा चेंबर की पार्किंग में ट्रैवल एजेंट की गाड़ी पर फायरिंग

Big news: Firing on travel agent's car in the parking lot of Delta Chamber near the bus stand in Jalandhar.
Big news: Firing on travel agent's car in the parking lot of Delta Chamber near the bus stand in Jalandhar.
जालंधर : बड़ी खबर है की जालंधर में बस स्टैंड के पास बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इससे आसपास दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी अनुसार गोलियां एक ट्रैवल एजेंट की एमजी गाड़ी पर चलाई गई। गोलियां एजेंट की गाड़ी के बैक साइड वाले शीशे पर लगी। गोलियां चलते ही मौके पर लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। गनीमत यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंची थाना नई बारादरी की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए गोलियों के 3 खोल बरामद किए है। गोली डेल्टा चेंबर की पार्किंग में चली है। ट्रैवल एजेंट का नाम इंद्रजीत सिंह बताया जा रहा है। [metaslider id=25498]