ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 14 February 2023

बड़ी खबर : जालंधर में जिमखाना क्लब मैनेजमेंट पर हुई FIR दर्ज़

Big news: FIR lodged against Gymkhana Club Management in Jalandhar
Big news: FIR lodged against Gymkhana Club Management in Jalandhar
जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर पुलिस ने तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर जिमखाना क्लब के खिलाफ केस दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार क्लब में वैलेंटाइन डे को लेकर हसबैंड ईव कार्यक्रम था। कार्यक्रम में विशेष तौर पर सूफी गायक नवी इबादत को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र पर लेडीज जिमखाना की प्रधान मैडम गुरप्रीत कौर सपरा (डिविजनल कमिश्नर) के अलावा डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह की धर्मपत्नी कंवरदीप कौर(आई.पी.एस.) तथा ए.डी.सी. बाजवा की धर्मपत्नी मैडम प्रीति बाजवा के चित्र छपे हुए हैं।सूफी गायक नवी रात को करीब 11 बजे तक परफॉर्म कर रहे थे कि पुलिस क्लब में पहुंच गई। वहां कार्यक्रम में पहुंची पुलिस ने क्लब प्रबंधकों को कार्यक्रम बंद करने के लिए कहा। पुलिसकर्मियों का कहना था कि उन्हें डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की ओर से निर्देश आए हैं कि देर रात डीजे बजने से क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा है। पता चला है कि डी.सी. और जालंधर पुलिस से निर्देश मिलने के बाद मैनेजमेंट ने कार्यक्रम 11:00 बजे के करीब बंद तो करवा दिया परंतु मंगलवार की सुबह पुलिस डिवीजन नंबर चार द्वारा मैनेजमेंट को उन पर दर्ज हुई एफ.आई.आर. की कॉपी सौंपी गई जिससे प्रशासनिक क्षेत्रों और जिमखाना क्लब परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। यह केस पुलिस डिविजन नंबर 4 ने आई.पी.सी. की धारा 188, 3 ध्वनि प्रदूषण रूल्ज 2000 के तहत दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि जालंधर जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट के प्रधान डिविजनल कमिश्नर मैडम गुरप्रीत कौर सपरा हैं और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह निभा रहे हैं। मैनेजमेंट में इनके अलावा 14 चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं जिनमें सेक्रेटरी संदीप बहल कुक्की, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट अमित कुकरेजा, ज्वाइंट सेक्रेटरी सौरभ खुल्लर और कोषाध्यक्ष मेजर कोछड के अलावा एग्जीक्यूटिव टीम के शालीन जोशी, नितिन बहल, प्रोफेसर विपन झांजी, निखिल गुप्ता, राजू सिद्धू, सी.ए. राजीव बंसल, एडवोकेट गुनदीप सिंह सोढ़ी, अतुल तलवाड़, महेंद्र सिंह और हरप्रीत सिंह गोल्डी शामिल हैं। [metaslider id=25498]