Thursday, 27 October 2022
bollywood
बड़ी खबर : फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा ने पत्नी को कार से कुचला, घटना CCTV में हुई कैद
[metaslider id=24944]
मुंबई : बड़ी खबर सामने आ रही है कि फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ उनकी बीवी यास्मीन पर कार चढ़ाने का केस दर्ज हुआ है। मिली जानकारी अनुसार उनकी पत्नी ने अंधेरी (वेस्ट) की एक रिहायशी बिल्डिंग की पार्किंग में उन्हें किसी दूसरी औरत के साथ कार में बैठे देखा था। जब वह उनसे बात करने आईं, तो कमल मिश्रा ने वहां से फरार होने की कोशिश में अपनी पत्नी पर ही कार चढ़ा दी। इस घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ये घटना CCTV कैमरा कैद हो गयी। ये घटना 19 अक्टूबर की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कमल की पत्नी ने कहा कि दोनों को साथ में देखते ही मैंने गाड़ी का शीशा खटखटाया और शीशा नीचे करने को कहा कि मुझे कुछ बात करनी है, लेकिन कमल ने मेरी एक नहीं सुनी और गाड़ी मोड़ कर भागने लगे और उन्होंने मुझ पर गाड़ी चढ़ा दी। कमल ने थोड़ी सी भी इंसानियत नहीं दिखाई। यास्मीन ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। यास्मीन ने कहा, 'इस पूरी घटना की शिकायत मैंने अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज़ करवाई है। हालांकि, अब तक उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।'
बता दे कि कमल किशोर मिश्रा इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने 2019 में बॉलीवुड में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था। कमल One Entertainment Film Productions नाम का प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। उन्होंने फिल्म 'फ्लैट नंबर 420', 'शर्मा जी की लग गई' जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।
[metaslider id=25498]