Saturday, 09 April 2022
Jalandhar
बड़ी खबर : श्रीलंका में आर्थिक संकट , अनाज खरीदने के लिए घर के गहने बेच रहे लोग
[metaslider id=711]
कोलंबो : श्रीलंका के हालात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि लोग अनाज व अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए घर के गहने तक बेचने को मजबूर हो गए हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक कोलंबो के सबसे बड़े सराफा बाजार कोलंबो गोल्ड सेंटर के कई कारोबारियों ने बताया कि लोगों को दैनिक सामान की खरीद के लिए गहने तक बेचने पड़ रहे हैं। आपको बता दे कि श्रीलंका 1948 में आजादी मिलने के बाद से अब तक के सबसे भीषण आर्थिक व राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। वहीँ 24 कैरेट सोने की कीमत 2.05 लाख श्रीलंकाई रुपये तक पहुंच गई है।
[metaslider id=9106]