ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 29 October 2021

बड़ी खबर : दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटाई , एनएच-9 और दिल्ली से मेरठ के लिए खुले रास्ते

Big news: Delhi Police removes barricading from Ghazipur border, NH-9 and open roads from Delhi to Meerut
Big news: Delhi Police removes barricading from Ghazipur border, NH-9 and open roads from Delhi to Meerut
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : बड़ी जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन के चलते बंद पड़े रास्तों को दिल्ली पुलिस ने बहाल कर दिया है। आपको बता दे कि गुरुवार को टीकरी बॉर्डर का एक रास्ता खोलने के बाद वहीँ अब शुक्रवार को दिल्ली पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग को भी हटा रही है। वहीँ पुलिस का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ (एनएच-9) को खोल दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार वहां सुबह करीब 9.30 बजे दिल्ली पुलिस के अधिकारी पहुंचे और क्रेन की मदद से सीमेंटेड बैरियर और पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया गया। वहीँ इस दौरान दिल्ली-मेरठ वाली लेन से पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गई टीन शेड को भी हटाया जा रहा है। वहीँ सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। [metaslider id="1461"]