ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 15 November 2022

Big News : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही , 8 करोड़ की नकली दवाओं के साथ 7 लोग गिरफ्तार

Thieves targeted mohalla clinic in Jalandhar
Thieves targeted mohalla clinic in Jalandhar
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नकली दवाई का धंधा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी अनुसार कैंसर की नकली दवाई बेचने वाले गिरोह के गैंग का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस ने सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनकी निशानदेही पर करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य की दवाइयां भी जब्त की हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ये शातिर गिरोह दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सक्रिय है और नकली दवाइयों की सप्लाई करता है। प्राप्त जानकारी अनुसार शुरूआती जांच में सामने आया है इन शातिरों के लिंक नेपाल, बांग्लादेश और चीन से जुड़े हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय गिरोह भी शामिल हो सकता है। [metaslider id=25498]