ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 21 June 2023

बड़ी खबर : मशहूर पंजाबी सिंगर-रैपर हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

Big news: Death threats to famous Punjabi singer-rapper Honey Singh
Big news: Death threats to famous Punjabi singer-rapper Honey Singh
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि मशहूर पंजाबी सिंगर-रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। सिंगर के मुताबिक उन्हें गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक वॉयस नोट के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। हनी ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शिकायत दर्ज करते हुए प्रोटेक्शन की मांग की है। गोल्डी, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मुख्य आरोपी है और इस वक्त कनाडा में है। एक इंटरव्यू में हनी ने कहा- मैं अमेरिका में था और मेरे मैनेजर को धमकी भरे कॉल आए हैं। मुझे भी जान से मारने की धमकी मिली है। इस बारे में मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर दी है। मैंने पुलिस को सारे एविडेंस दे दिए हैं। उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि वो इस बारे में जल्द पता लगाएंगे। [metaslider id=25498]