ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 08 May 2022

Big News : पंजाब को दहलाने की साजिश बेनकाब, पुलिस ने आरडीएक्स के साथ आइईडी की बरामद

Big News : Conspiracy to shock Punjab exposed, police recovered IED with RDX
Big News : Conspiracy to shock Punjab exposed, police recovered IED with RDX
[metaslider id=9199] तरनतारन : बड़ी खबर है कि पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों के बड़े नेटवर्क को ब्रेक करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी अनुसार तरनतारन पुलिस ने गांव नौशेरा पन्नुआं में करीब ढाई किलो आरडीएक्स बरामद करके पंजाब को दहलाने की बड़े षड्यंत्र को विफल कर दिया गया है। वहीँ इसके अलावा आरडीएक्स को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के साथ एक खंडर इमारत में छिपाया गया था। इसके साथ ही आईईडी के साथ टाइमर, डिटोनेटर, बैटरी और शार्पनेल भी मिले हैं। वहीँ तीन दिन पहले करनाल से पकड़े गए आतंकियों के साथ इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। बता दे कि तीन दिन से जिले में खुफिया एजंसियों के आधिकारी इस मिशन पर काम कर रहे थे। वहीँ एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जिन दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, उनके नाम बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदू (22) निवासी गांव गुज्जरपुरा (अजनाला, अमृतसर) और जगतार सिंह उर्फ जग्गा (40) निवासी गांव खानोवाल, अजनाला हैं। [metaslider id=711]