Saturday, 14 January 2023
Jalandhar
बड़ी खबर : जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का भारत जोड़ो यात्रा में हार्ट अटैक से हुआ निधन
[metaslider id=24944]
जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर है कि पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बता दे उन्हें यात्रा के दौरान अटैक आया इसके तुरंत बाद उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। वहीँ इस खबर के बाद राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल रोक दी और उनको देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। अभी अस्पताल के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी हुई है। बता दे यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। जिस दौरान यह घटना हो गई। करीब 8:45 पर उनकी तबियत बिगड़ी। चौधरी संतोख सिंह 76 साल के थे।
[metaslider id=25498]