Thursday, 22 August 2024
National
Big News : लद्दाख में 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत; 22 घायल
लद्दाख : बड़ी खबर है कि लद्दाख के लेह में बड़ा हादसा हो गया. मिली जानकारी अनुसार यहां यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है हादसे में लगभग छह लोगों की मौत हो गई है. जबकि हादसे में 22 लोग घायल हो गए है. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसा दुरबुक पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले हुआ है.
मिली जानकारी अनुसार आज सुबह एक बस में लगभग 30 के करीब यात्री सवार थे। यह सभी किसी कर्मचारी की शादी में जा रहे थे तभी बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही तुरंत आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेजा गया। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।