ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 05 June 2022

BIG NEWS : बालीवुड अभिनेता सलमान खान को मिला धमकी भरा पत्र

Actor Salman Khan's security increased, now he will get Y+ security
Actor Salman Khan's security increased, now he will get Y+ security
[metaslider id=9199] मुंबई : बड़ी खबर है कि बालीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिला है। मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान के पिता सलीम खान को ये पत्र एक बेंच पर मिला, जहां वह रोजाना सुबह जागिंग के बाद बैठते हैं। वहीँ पुलिस ने बताया कि उन्हें पत्र सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के करीब अपने और सलमान के नाम से मिला। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुंबई में बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह के पास सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने वाला एक अहस्ताक्षरित पत्र मिला। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि पत्र में सलमान खान और सलीम खान को उनका हाल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है। शख्स ने लिखा, 'सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा। पत्र मिलने के बाद सलीम खान ने सिक्योरिटी गार्ड के जरिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। [metaslider id=1461]