Friday, 10 December 2021
Crime News
Big News : फैक्ट्री मालिक पर हमला कर 9.50 लाख की बड़ी लूट , मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
[metaslider id=711]
लुधियाना : लुधियाना से बड़ी लूट की वारदात की जानकारी मिली है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ आरके रोड स्थित हौजरी फैक्ट्री के बाहर दो मोटरसाइकिलों पर आए 6 बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसका पैसों से भरा बैग लूट लिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 9.50 लाख रुपये की नगदी, दो एप्पल 12 मोबाइल फोन व अन्य जरुरी दस्तावेज थे। घटना के बाद हौजरी मालिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीँ वारदात का पता चलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी । बता दे कि पुलिस के हाथ आरोपितों का सीसीटीवी फुटेज लगा है। वहीँ सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। घटना शुक्रवार सुबह की है।
[metaslider id=1461]
वहीँ राधा मोहन थापर ने बताया कि नाहर हौजरी के ठीक सामने उनकी शिव हौजरी फैक्ट्री है। वह हर महीने की 10 तारीख को अपनी लेबर को तनख्वाह बांटते हैं। वहीँ आज भी वो अपने बैग में उन्हें तनख्वाह बांटने के लिए नगदी लेकर चले थे। जबकि फैक्ट्री के गेट पर गाड़ी के रुकते ही अंदर से आए नेपाली नौकर ने उनका बाकी सामान निकाल लिया और नगदी वाला बैग राधा मोहन थापर के हाथ में ही था। लेकिन जैसे ही राधा मोहन फैक्ट्री के गेट के पास पहुंचे, तो उसी समय घात लगा कर खड़े बदमाशों ने उन पर पीछे से लोहे की राड और दात से हमला कर दिया।
इससे वो घायल हो गए , इसी दौरान एक बदमाश ने उनके हाथ में पकड़ा बैग छीना। इसके बाद वो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। वहीँ बताया जा रहा है कि वारदात में किसी भेदी का हाथ है। जिसे पता था कि इस तारीख को वहां तनख्वाह दी जाती है।
[metaslider id=5345]