ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 25 December 2021

बड़ी खबर : लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में बड़ा खुलासा , पूर्व पुलिसकर्मी ने किया था बम ब्लास्ट

Big news: Big disclosure in Ludhiana court blast, former policeman did bomb blast
Big news: Big disclosure in Ludhiana court blast, former policeman did bomb blast
[metaslider id=9199] लुधियाना : बता दे कि लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में बड़ा खुलासा हुआ है , जानकारी सामने आई है कि पंजाब के लुधियाना कोर्ट में हुए बम ब्लास्ट में मारे गए व्यक्ति की पहचान गगनदीप सिंह (30) के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार गगनदीप सिंह पंजाब पुलिस का ही मुलाजिम था, जिसे 2 साल पहले महकमे से बर्खास्त कर दिया था। गगनदीप को 2019 में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीँ ड्रग माफिया से लिंक के कारण उसे पंजाब पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद ड्रग केस में गगनदीप सिंह 2 साल जेल में रहा और वह 8 सितंबर 2021 को ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। वहीँ पुलिस का कहना है कि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा कि गगनदीप कोर्ट परिसर के बाथरूम में बम लेकर पहुंचने के बाद मोबाइल फोन के जरिए उसे एक्टिवेट करने की इन्स्ट्रक्शन ले रहा था। इसी दौरान कोई गड़बड़ी हुई और बम ब्लास्ट हो गया। जिससे गगनदीप सिंह खुद भी मारा गया। वहीँ एजेंसियां इसकी पड़ताल कर रही हैं। [metaslider id=711]