ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 18 January 2022

BIG NEWS :भगवंत मान होंगे पंजाब में AAP पार्टी का CM फेस , अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान

BIG NEWS: Bhagwant Mann will be the CM face of AAP in Punjab, Arvind Kejriwal's big announcement
BIG NEWS: Bhagwant Mann will be the CM face of AAP in Punjab, Arvind Kejriwal's big announcement
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान आम आदमी पार्टी का CM फेस होंगे। वहीँ आज आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा हमने पिछले हफ्ते फोन नं. जारी किया था , जिसमें भगवंत मान का नाम टाप पर रहा। उन्होंने कहा 21 लाख से अधिक मैसेज व फोन आए। इसके अलावा उन्होंने कहा सर्वे में आप की सरकार बन रही है। 93.7 फीसद लोगों ने भगवंत मान का नाम दिया। राज्य के अगले सीएम भगवंत मान होंगे। केजरीवाल ने कहा इस नंबर पर गत सायं पांच बजे तक 21.59 लाख लोगों ने अपनी राय दी। इसमें सबसे ज्यादा लोगों ने भगवंत मान को ही पसंद किया। भगवंत मान को ही मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए अपनी राय दी। वहीँ भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों और पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे दोगुणे हौसले से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की रौनक फिर से लौटाना उनका सपना है। [metaslider id=711]