ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 28 September 2023

बड़ी खबर : जालंधर में एक घर में घुसकर बजुर्ग महिला की निर्मल हत्या, बेटी की हालत नाजुक

Big news: An elderly woman was brutally murdered by breaking into a house in Jalandhar, the daughter's condition critical.
Big news: An elderly woman was brutally murdered by breaking into a house in Jalandhar, the daughter's condition critical.
जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर के करतारपुर में एक घर में घुसकर 65 वर्षीय महिला की निर्मल हत्या कर दी गई। इसके अलावा मृतक महिला की बेटी भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी अनुसार आरोपियों ने तेजधार हथियार से महिला पर किए वार किए। घटना करतारपुर के आर्य नगर में स्थित टाहली साहब रोड के पास की है। जहां पर आरोपियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। गुरुवार को सुबह करीब 11.30 बजे हमलावर उक्त महिला के घर में घुसे थे। दोनों आरोपी घर के अंदर करीब 10 मिनट तक रहे। मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय सुरेंद्र कौर की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, उनकी बेटी मीना रानी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया था। घटना की सूचना मिलते ही देहात पुलिस की सीआईए, फॉरेंसिक और थाना करतारपुर की पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। वहीं, थाना करतारपुर पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]