ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 11 November 2022

बड़ी खबर : राजीव हत्याकांड के सभी दोषी रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Big news: All the convicts in the Rajiv murder case released, the Supreme Court ordered
Big news: All the convicts in the Rajiv murder case released, the Supreme Court ordered
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि राजीव गांधी हत्याकांड के सभी 6 दोषी शुक्रवार को रिहा हो गए। बता दे इससे पहले सुबह सुप्रीम कोर्ट ने नलिनी और आरपी रविचंद्रन समेत स भी दोषियों की रिहाई का आदेश दिया। वहीँ कोर्ट का आदेश आने के एक घंटे बाद ही उम्रकैद की सजा काट रहे सभी दोषियों की रिहाई हो गई।दे कि सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को इसी केस में दोषी पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया था। इसके बाद बाकी दोषियों ने भी उसी आदेश का हवाला देकर कोर्ट से रिहाई की मांग की थी। नलिनी और रविचंद्रन दोनों 30 साल से ज्यादा का वक्त जेल में गुजार चुके हैं। जेल से रिहा होने के बाद नलिनी ने एक टीवी चैनल से बात की। उन्होंने कहा- मैं आतंकवादी नहीं हूं। मैं पिछले 32 साल से जेल में बंद थी और ये मेरे लिए संघर्ष वाले समय रहे हैं। राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस ने कहा है कि ये मंजूर नहीं है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लेटर जारी कर कहा- सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते वक्त देश की भावनाओं को ध्यान में नहीं रखा। फैसला गलतियों से भरा हुआ है। [metaslider id=25498]