Monday, 07 February 2022
Punjab
बड़ी खबर : फिर भिड़े बैंस और कड़वल के समर्थक , ईंट-पत्थर चले ,फायरिंग हुई, माहौल तनावपूर्ण
[metaslider id=9199]
लुधियाना : बड़ी खबर मिली है कि लुधियाना के विधानसभा क्षेत्र आतम नगर में सोमवार को देर शाम विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेस उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल के समर्थक एक बार फिर आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है दोनों तरफ से चले ईंट पत्थरों से करीब आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक इस झड़प में फायरिंग भी हुई है। वहीँ इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। बता दे सूचना मिलने के बाद जेसीपी रवचरण सिंह बराड़ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल ने आरोप लगाया है कि उनकी चुनावी सभा डाबा रोड़ पर चल रही थी। इसी दौरान सिमरजीत सिंह बैंस, उसका बेटा और अन्य समर्थक वहां पहुंच गए। उन्होंने आते ही ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और गाड़ियां तोड़नी शुरू कर दीं। इसके अलावा हमलावरों ने गोलियां भी चलाई। कड़वल ने बताया किसी तरह वे जान बचाकर वहां से साइड पर हुए। इसके बाद कड़वल ने कार्रवाई की मांग की है।
[metaslider id=1461]