ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 22 November 2023

बड़ी खबर : 2 महीने की रोक के बाद भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए शुरू की ई-वीजा सर्विस

Big news: After a pause of 2 months, India started e-Visa service for Canadian citizens.
Big news: After a pause of 2 months, India started e-Visa service for Canadian citizens.
नेशनल न्यूज़ : कनाडा के लोगों के लिए एहम खबर है। भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस फिर से शुरू कर दी । सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। भारत ने करीब दो महीने के विराम के बाद कनाडाई नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा सेवा बहाल कर दी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सितंबर महीने में भारत और कनाडा के रिश्तों में उस समय तनाव पैदा हो गया था जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘बेतुका’ बताकर खारिज कर दिया था। कुछ दिन बाद भारत ने घोषणा की कि वह कनाडाई नागरिकों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से निलंबित कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सेवा फिर से शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]