Saturday, 01 January 2022
National
बड़ी खबर : 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को सोमवार से लगेगा कोरोना का टीका
[metaslider id=9199]
नई दिल्ली : बड़ी जानकारी मिली है कि 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को सोमवार से लगेगा कोरोना का टीका लगना शुरू हो जाएगा। वहीँ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से अपने बच्चों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। आज शनिवार को उन्होंने कहा कि बच्चे सुरक्षित हैं तभी देश का भविष्य भी सुरक्षित है। वहीँ इसके चलते शनिवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। बता दे कि टीकाकरण के लिए किशोरों को कोविन पोर्टल पर ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
बता दे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 नवंबर को एलान किया था कि 15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू होगा, हालांकि पहले से गंभीर रोगों से ग्रस्त जोखिम वाले लोगों को 10 जनवरी से वैक्सीन की तीसरी डोज लगाई जाएगी। प्राप्त जानकारी अनुसार बच्चों को सिर्फ कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। मिली जानकारी अनुसार बिना रजिस्ट्रेशन के भी किशोर तीन जनवरी से टीकाकरण शुरू होने पर सीधे टीका केंद्र जाकर भी वैक्सीन लगवा सकते हैं।
[metaslider id=711]