Tuesday, 23 August 2022
National
BIG NEWS : NDTV में 29.18% हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि देश का दिग्गज कारोबारी समूह अडानी ग्रुप मीडिया कंपनी न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड ( NDTV ) को खरीदने जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार अडानी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी अनुसार अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी एनडीटीवी में अप्रत्यक्ष रूप से 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। साथ ही यह इस मीडिया हाउस की 26 फीसदी और हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर भी लॉन्च करेगी। बता दें कि अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड यह डील करने जा रही है।
एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (AMNL) अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी है। एएमएनएल एडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की 100 फीसदी सब्सिडियरी कंपनी है। एएमएनएल एनडीटीवी में अप्रत्यक्ष रूप से 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।
बता दे कि एनडीटीवी के पास तीन प्रमुख राष्ट्रीय चैनल्स हैं। ये एनडीटीवी 24x7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रोफिट हैं। इसके पास एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म भी है।
[metaslider id=25498]