ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 25 April 2022

बड़ी खबर : पंजाब में आप पार्टी की सरकार निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एक्शन मोड में , 720 निजी स्कूलों के खिलाफ जांच के आदेश

Big news: AAP government in Punjab in action mode against the arbitrariness of private schools, orders for investigation against 720 private schools
Big news: AAP government in Punjab in action mode against the arbitrariness of private schools, orders for investigation against 720 private schools
[metaslider id=711] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब सरकार के आदेश के बावजूद निजी स्कूलों में फीस, डेवलपमेंट, अपनी मर्जी की दुकानों से वर्दी व किताबें खरीदने का खेल जारी है। बता दे कि निजी स्कूलों द्वारा अपनी मर्जी से फीस वसूलने व अन्य अनियमितताओं को लेकर सरकार तक लगातार शिकायतें पहुँच रही हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग के पास अभी तक 720 शिकायतें पहुंच चुकी है। वहीँ इन शिकायतों की सत्यता को जांचने के लिए शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीँ शिक्षा मंत्री का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 30 मार्च को घोषणा की थी कि कोई भी निजी स्कूल फीस में बढ़ोत्तरी नहीं कर पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधकों के निर्देश दिए थे कि वह अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों से ही किताबें व वर्दियां खरीदने के लिए दबाव नहीं बना सकते है। [metaslider id=9199]