ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 17 January 2022

बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी पंजाब में CM चेहरे का कल करेगी एलान

Big news: Aam Aadmi Party will announce CM face in Punjab tomorrow
Big news: Aam Aadmi Party will announce CM face in Punjab tomorrow
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब में आप पार्टी का सीएम फेस का एलान कल मंगलवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। बता दे कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जनता की राय पर ही सीएम फेस तय किया जाएगा। वहीँ चार दिन पूर्व पार्टी ने सीएम फेस के बारे में लोगों की राय जानने के लिए फोन नंबर जारी किया था। वहीँ इसपर लोग अपनी राय दे रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए जारी किए गए नंबर 7074870748 पर 72 घंटे में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी है। वहीँ रविवार को आप के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों द्वारा भारी संख्या में मिल रही प्रतिक्रिया ये साबित करती है कि पंजाब के लोगों ने इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा इस बार स्पष्ट बहुमत के साथ आप की सरकार बनेगी और पारंपरिक पार्टियों की गंदी राजनीति का सफाया होगा।इसके अलावा उन्होंने कहा सभी डाटा इकट्ठा होने के बाद पार्टी लोगों से मिली राय के अनुसार ही मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करेगी। [metaslider id=5345]