ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 18 September 2022

BIG NEWS : जालंधर के मॉडल हाउस में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या

BIG NEWS: A man was murdered with sharp weapons in a minor dispute at Model House in Jalandhar.
BIG NEWS: A man was murdered with sharp weapons in a minor dispute at Model House in Jalandhar.
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] जालंधर : बड़ी खबर है की जालंधर के न्यू मॉडल हाउस में एक व्यक्ति की मामूली विवाद में तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई है । मिली जानकारी अनुसार हत्या गली में ही रहने वाले पड़ोसियों ने मामूली सी बात पर शुरू हुए झगड़े की बाद की। बताया जा रहा है कि मृतक सब्जी बेचने का काम करता था। मरने वाले की पहचान नाथ (40) के रुप में हुई है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था। जालंधर में वह सब्जी बेचने का काम करता था और मॉडल हाउस में अपने परिवार के साथ रहता था। नाथ की पत्नी ने बताया कि उसका पति सब्जी बेचने के बाद घर लौटा तो गली में रही उनके पड़ोस में रहने वाले शंकर चौहान आपस में टकरा गए। दोनों की कहीं एक दूसरे से कंधा लग गया। [metaslider id=25498] बस इसी बात पर दोनों में तकरार शुरू हो गई। धीरे-धीरे गाली-गलौज से होते-होते मारपीट पर पहुंच गई। वहीँ दूसरे पक्ष ने नाथ के सिर और मुंह पर तेजधार हथियार से वार किए। जख्मी नाथ को परिजन तुरंत प्रभाव से उठाकर सिविल अस्पताल में ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीँ वारदात के बाद से शंकर, उसका बेटा और परिवार घर से फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है. [metaslider id=24910]