ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 19 February 2022

बड़ी खबर : पंजाब में चुनाव से एक दिन पहले कड़ी सुरक्षा में दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती की वारदात

Big news: A day before the elections in Punjab, the incident of bank robbery took place under tight security.
Big news: A day before the elections in Punjab, the incident of bank robbery took place under tight security.
[metaslider id=711] तरनतारन : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पोलिग के एक दिन पहले जहां जिले भर में पुलिस की ओर से जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है तो इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों द्वारा जम्मू-कश्मीर, राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा नौशहरा पन्नूआ स्थित एचडीएफसी बैंक को लूट का शिकार बनाया गया। मिली जानकारी अनुसार लुटेरों ने बैंक के गार्ड की राइफल भी छीन ली। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और इलाके की नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग न लग पाया। मिली जानकारी अनुसार करीब 29 लाख रुपये लूट कर लुटेरे फरार हो गए। वहीँ दिन दहाड़े हुई डकैती की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। [metaslider id=1461]