ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 01 August 2023

बड़ी खबर : जालंधर में कार शोरूम से 8 लाख की लूट, सिक्योरिटी गार्ड्स को पीटा, बंधक बनाकर की वारदात

Big news: 8 lakh looted from car showroom in Jalandhar, security guards beaten up, held hostage
Big news: 8 lakh looted from car showroom in Jalandhar, security guards beaten up, held hostage
जालंधर : जालंधर शहर में चोरों और लुटेरों का खौफ दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। खबर मिली है कि मक्कड़ मोटर्स शोरूम को लुटेरों ने अपना निशाना बनाया है। यहां लुटेरों ने पहले शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड्स को मारा-पीटा। फिर उन्हें बंधक बनाया। उसके बाद लूटपाट की। हैरानी की बात तो यह है कि जिस जगह पर यह लूटपाट की घटना हुई है वह स्थान पुलिस चौकी से मात्र 100-150 मीटर की दूरी पर है। लेकिन लुटेरों में खाकी का भी कोई खौफ नहीं है। शोरुम के प्रबंधकों ने बताया कि 5 लुटेरों ने सुबह 4 बजे के करीब लूट की वारदात की और 8 लाख रुपए लूट कर ले गए। लुटेरे जाते वक्त एक लैपटॉप, सीसीटीवी डीवीआर, एक फोन भी साथ ले गए। स्टाफ के सदस्यों ने बताया लुटेरों ने सेफ को तोड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह सेफ को तोड़ नहीं पाए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]