ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 14 June 2023

बड़ी खबर : लुधियाना में 8.49 करोड़ की लूट में 5 गिरफ्तार, 5 करोड़ कैश बरामद

Big news: 5 arrested for looting 8.49 crores in Ludhiana, 5 crore cash recovered
Big news: 5 arrested for looting 8.49 crores in Ludhiana, 5 crore cash recovered
लुधियाना : बड़ी खबर है कि बीते दिनों लुधियाना में ATM कैश कंपनी CMS में हुई 8.49 करोड़ की लूट को पुलिस ने सुलझा लिया है। लूट में शामिल 6 लुटेरों को गिरफ्तार कर 5 करोड़ रिकवर कर लिए गए हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि एक महिला ने CMS कंपनी के कर्मचारी के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में कुल 10 लोग शामिल थे। हालांकि इसकी मास्टरमाइंड 'डाकू हसीना' मनदीप कौर गिरफ्तार नहीं हो सकी है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है। जांच में सामने आया है इस लूट में मनदीप कौर के साथ उसका पति और भाई भी शामिल था। इस वारदात के 2 मास्टरमाइंड हैं। पहली मनदीप कौर और दूसरा मनजिंदर मनी। मनी 4 साल से इसी कंपनी का कर्मचारी है। इन्होंने 8 और आरोपियों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर साथ मिलाया और वारदात की।लूट की वारदात के लिए 2 मॉड्यूल बनाए गए थे। एक मॉड्यूल में मनजिंदर मनी और 2 बाइक पर कुल 5 लोग थे। दूसरे मॉड्यूल में क्रूज कार में मनदीप कौर और उसके साथ 4 लुटेरे शामिल थे। मनजिंदर मनी CMS कंपनी में काम करता था तो वहां के बारे में हर बात से वाकिफ था। उसे पता था कि यहां कैश किस हालत में रखा जाता है। कंपनी में सिक्योरिटी के लिहाज से कौन-कौन से लूज प्वाइंट हैं। मनजिंदर मनी को पता था कि शनिवार और रविवार को ATM में कैश नहीं डाला जाता। इसलिए कंपनी में शुक्रवार को कैश ज्यादा होता है। इसी वजह से शुक्रवार का दिन लूट के लिए चुना गया। इन सभी 10 आरोपियों में से किसी ने भी मोबाइल इस्तेमाल नहीं किया था। लुटेरे जिस कैश वैन में लूट की रकम ले गए, उसका फ्लिकर चल रहा था, जिसके बारे में कोई जानकार या सिर्फ ड्राइवर ही जानता है। इस वजह से कंपनी के कर्मचारी पर शक था। वारदात के दिन भी मनजिंदर मनी गाड़ी चला रहा था। लुटेरों ने कहा कि 2 बैग में 3-3 करोड़ और तीसरे में DVR ले गए थे। मगर, कंपनी ने पहले 7 करोड़ और फिर इसे बढ़ाकर 8.49 करोड़ की लूट बता दिया। पुलिस का कहना है कि जब सारे लुटेरे पकड़े जाएंगे तो पूरी अमाउंट क्लियर हो जाएगी। मामला सुलझने पर CM भगवंत मान के साथ DGP गौरव यादव ने ट्वीट किया। CM ने लिखा कि लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं DGP गौरव यादव ने कहा कि लूट केस में बड़ी बरामदगी हुई है। [metaslider id=25498]