ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 28 November 2023

Big News : उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया , PM मोदी ने फोन पर की बात

Big News: 41 laborers trapped in the tunnel in Uttarkashi were taken out safely, PM Modi spoke on phone.
Big News: 41 laborers trapped in the tunnel in Uttarkashi were taken out safely, PM Modi spoke on phone.
नेशनल न्यूज़ : खुशी की खबर है कि उत्तरकाशी में पिछले 17 दिनों से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रैट माइनर्स की टीम ने मंगलवार को मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने में सफलता पाई। राज्य और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां, अधिकारी और कर्मचारियों ने जी-तोड़ मेहनत और जज्बे से इस मिशन को मुकाम तक पहुंचाया है। केंद्र और राज्य सरकार की तमाम टीमें पूरे 17 दिन तक पूरी तन्मयता और मनोयोग से रेस्क्यू में जुटी रहीं। मुख्यमंत्री धामी निरंतर स्थलीय निरीक्षण करने साथ ही रेस्क्यू टीमों की हौसला-अफजाई करते रहे। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, आरवीएनएल, एसजेवीएनएल, ओएनजीसी, आईटीबीपी, एनएचएआईडीसीएल, टीएचडीसी, उत्तराखंड शासन, जिला प्रशासन, थल सेना, वायुसेना समेत तमाम संगठनों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिल्कयारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए श्रमिकों से टेलीफोन पर बातचीत की। मजदूरों के सुरंग से निकालने के बाद तुरंत चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मजदूरों के यहां पहुंचने पर आस-पास के स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी की। [metaslider id=25498]