ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 02 October 2022

बड़ी खबर : कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत, गांव में मातम

Big news: 26 people died in tractor-trolley accident in Kanpur, weeds in the village
Big news: 26 people died in tractor-trolley accident in Kanpur, weeds in the village
[metaslider id=24944] [metaslider id=24910] कानपुर : दिल दहलाने वाली खबर है कि कानपुर में शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई।इस भयानक हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई, इनमें 13 महिलाएं और 13 बच्चे हैं। मिली जानकारी अनुसार ट्रेक्टर ट्राली पर 45 लोग सवार थे.  बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज थी। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। पता चलते ही गांव से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।सभी कोरथा गांव के रहने वाले थे। [metaslider id=25498] बताया जा रहा है इस दुखद हादसे में एक ही परिवार के 12 की लोगों की मौत भी हुई. मिली जानकारी अनुसार ट्रैक्टर ड्राइवर ने शराब पी थी और मना करने के बावजूद वह गाड़ी चला रहा था। इस हादसे में वह बच गया है और फरार है। घटना के बाद रविवार सुबह सीएम योगी घाटमपुर इलाके के कोरथा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने हादसे में मरने वालों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके अलावा सीएम योगी ने अस्पताल में घायलों से भी बातचीत की। [metaslider id=9199]