ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 19 July 2023

बड़ी खबर : उत्तराखंड के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट की चपेट में आने से पुलिस कर्मियों समेत 15 लोगों की मौत

Big news: 15 people, including police personnel, died due to electrocution in Uttarakhand's Namami Gange project
Big news: 15 people, including police personnel, died due to electrocution in Uttarakhand's Namami Gange project
चमोली : बड़ी खबर मिल रही है कि उत्तराखंड के चमोली स्थित नमामि गंगे ऑफिस के सीवेर ट्रीटमेंट प्लांट में बुधवार सुबह करंट फैल गया। बताया जा रहा है 22 लोग करंट की चपेट में आ गए। इनमें से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7 लोग घायल गए हो गए, जिनमें 2 गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक सब-इंस्पेक्टर और 3 होम गार्ड के जवान भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात को भी सीवर प्लांट के चौकीदार की भी करंट लगने से मौत हो गई थी. मृतक का व्यक्तिगत पंचनामा करने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग के साथ सीवर प्लांट के पास पहुंची थी, तभी अचानक फिर से प्लांट में करंट दौड़ गया, जिससे यह हादसा हो गया.  मिली जानकारी अनुसार गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से ऋषिकेष AIIMS ले जाया गया। अन्य पांच का इलाज गोपेश्वर अस्पताल में चल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर घटना की जानकारी ली। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने में जुटा है। परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और SDRF की टीम रेस्क्यू के लिए वहां मौजूद है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर भी भेजी गई है। घटनास्थल पर सभी सहायता पहुंचाई जा रही है। [metaslider id=25498]