Monday, 15 May 2023
National
बड़ी खबर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर 100 करोड़ का मानहानि केस
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बजरंग दल को देश विरोधी ताकतों जैसा बताने पर मानहानि के मामले में घिर गए हैं। पंजाब की संगरूर कोर्ट ने सोमवार को उन्हें 100 करोड़ के मानहानि केस में समन जारी किया है। संगरूर की सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रमनदीप कौर की कोर्ट ने खड़गे को 10 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश हिंदू सुरक्षा परिषद और बजरंग दल हिंद के फाउंडर हितेश भारद्वाज की याचिका पर दिया है।
कोर्ट में दायर पिटीशन में हितेश भारद्वाज ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजरंग दल की तुलना देश विरोधी ताकतों से की। हितेश के मुताबिक खड़गे ने कहा था कि जब भी कांग्रेस की सरकार आती है तो बजरंग दल और इस जैसे दूसरे देश विरोधी संगठन समाज में नफरत फैलाते हैं।
भारद्वाज ने कहा, ‘जब मैंने देखा कि घोषणापत्र के पेज नंबर 10 पर कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना देशद्रोही संगठनों से की है और चुनाव जीतने पर इसे प्रतिबंधित करने का वादा किया है। इसके बाद मैंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।'
[metaslider id=25498]