ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 18 November 2021

दोआबा अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही , जिंदा बच्ची को मृत घोषित किया , परिजनों ने घेरा अस्पताल

Big negligence of the doctors of Doaba Hospital, the girl child was declared dead, the family surrounded the hospital
Big negligence of the doctors of Doaba Hospital, the girl child was declared dead, the family surrounded the hospital
[metaslider id=711] जालंधर : बता दे कि दोआबा अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है । मिली जानकारी अनुसार नवजन्मी बच्ची को दोआबा अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। लेकिन जब बच्ची के परिजन बच्ची को श्मशान घाट लेकर पहुंचे तो अचानक उन्होंने देखा कि बच्ची की सांसें चल रही है। ये देखकर परिवार एकदम चौंक गया कि दोआबा अस्पताल के डाक्टर और स्टाफ ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया था। लेकिन बच्ची की सांसे चल रही है। वहीँ परिवार वालों का कहना था कि अस्पताल ने बच्ची का इलाज सही ढंग से किया होता तो उनकी बच्ची की तबीयत न बिगड़ती। [metaslider id=1461] वहीँ ऐसे हालातों को देखते हुए परिवारिक मैंबरों का गुस्सा फूटा और वह तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां स्टाफ नर्स ने जब बच्ची का चैकअप किया तो उसने कहा कि बच्ची की सांसे चल रही है। वहीँ जैसे ही परिवार वालों को यह पता चला कि बच्ची की सांसे चल रही है तो परिवार वालों को उम्मीद हुई कि उनकी बच्ची ठीक है। बता दे कि अस्पताल में लंबे समय तक हंगामा चलता रहा। वहीँ इसी बीच डाक्टर आशुतोष गुप्ता मीडिया के सामने पेश हुए लेकिन उनसे कोई भी संतुष्टि जनक जवाब नही दिया जा रहा था। [metaslider id=9199]