Sunday, 24 March 2024
Jalandhar
रेलवे की बड़ी लापरवाही , जालंधर में रुकने के बजाए जम्मू रूट पर निकल गई मालगाड़ी !
जालंधर : रेलवे की बड़ी लापरवाही एक बार फिर देखने में आई , दरअसल जालंधर में रुकने के बजाए जम्मू रूट पर निकल गई मालगाड़ी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को जालंधर के सुच्ची पिंड स्थित इंडियन ऑयल स्टेशन पर आने वाली मालगाड़ी वहां रुकने के बजाए सीधी पठानकोट-जम्मू वाले रूट पर निकल गई। जब उक्त रूट पर बिना किसी जानकारी के मालगाड़ी देखी गई तो अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए।
Amazon से Men's Half Sleeve Cotton Regular Fit T-Shirts खरीदने के लिए लिंक पर क्लिक करें https://amzn.to/4a0tzZQहालांकि उसके बाद उस उक्त मालगाड़ी को होशियारपुर के मुकेरियां रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया और वहां से उक्त पैट्रोल के टैंकरों को दोबारा जालंधर के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि पूरी मालगाड़ी में पैट्रोल के टैंकर लगे हुए थे। उक्त मालगाड़ी गांधी धाम से 50 तेल के कैंटर लेकर निकली थी जिसने सुच्ची पिंड रेलवे हॉल्ट से इंडियन ऑयल के अंदर जाना था। जिक्रयोग है कि इससे पहले 25 फरवरी को भी एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर पंजाब में दौड़ती नजर आई थी।